क्या आप अपने टेक्स्ट या तस्वीरों को मौलिक कलाकृतियों में परिवर्तित करना चाहते हैं? तो Add Text on Photo आपके लिए एकदम उपयुक्त ऐप है। यह सरल ऐप आपको बिल्कुल मनचाहे ढंग से अनगिनत छवियाँ डिजाइन करने हेतु ढेर सारी संभावनाएँ उपलब्ध कराता है।
सबसे पहले, आपको अपनी रचना के लिए पृष्ठभूमि का रंग चुनना होगा। आप कोई भी ऐसा रंग चुन सकते हैं, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। यदि आप टेक्स्ट जोड़ना चाहते हैं, तो ऐप विभिन्न रंगों के साथ कई प्रकार के फोंट उपलब्ध कराता है। यदि आपको चुना गया फ़ॉन्ट पसंद है, लेकिन उसका रंग नहीं, तो आपको बस टेक्स्ट पर टैप कर उसे अपनी पसंद के रंग में बदल लेना होता है।
बैकग्राउंड को क्रॉप करना, उसे घुमाना, कई बैकग्राउंड को ओवरले करना, और ऐसा कोई भी कार्य, जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं, वह इसमें संभव है। इसमें टेक्स्ट जोड़ने के अलावा, आप चित्र और स्टिकर भी जोड़ सकते हैं। आप अपनी गैलरी से किसी भी ऐसी छवि को चुन सकते हैं, जिसका उपयोग आप पृष्ठभूमि पर करना चाहते हैं और उसे अपनी इच्छानुसार अनुकूलित कर सकते हैं। ब्राइटनेस, शार्पनेस या रंग समायोजित करें। साथ ही, यह ऐप आपको उपयोग करने के लिए ढेर सारे बेहतरीन स्टिकर्स भी देता है।
यदि आप स्वयं ही मौलिक डिज़ाइन तैयार करने के लिए किसी ऐप की तलाश कर रहे हैं, तो और ढूँढ़ने की जरूरत नहीं है। Text on Photo ऐप में उपलब्ध ढेर सारे विकल्पों की मदद से आप अपनी डिजाइन को एक साधारण चित्र से एक कलाकृति में परिवर्तित कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
बहुत अच्छा!